लेटलातिफ शिक्षकों में हड़कंप : विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी शालाओं का कर रहे औचक निरीक्षण

 

घोड़ाडोंगरी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.एस. रघुवंशी विकासखंड में संचालित हायर सेकेंडरी /हाई स्कूल /माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शालाओ में पहुंचकर लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं उन्होंने गुरुवार नगर घोड़ाडोंगरी सहित बंसपुर एवं धाडगांव की शालाओं का निरीक्षण किया वहीं शुक्रवार माध्यमिक शाला फुलगौहान, प्राथमिक शाला खकराकोयलारी एवं खारागोंदी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने

शालाओं में पहुंचकर शालाओं में साफ-सफाई, छात्रों की बैठक व्यवस्था ,पाठयापुस्तकों की जानकारी ,गणवेश की जानकारी ,मध्यान भोजन एवं कक्षा में पहुंचकर छात्रों से चर्चा कर शिक्षकों से समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए । जिन स्कूलों में कमी मिली उन्हें सख्त निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण में हायर सेकेंडरी/ हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला में साइकिल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से चर्चा भी की । विकास खंड शिक्षा अधिकारी

एच.एस. रघुवंशी लगातार ब्लॉक में संचालित हायर सेकेंडरी/ हाई स्कूल/ माध्यमिक/प्राथमिक शालाओ में औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं जिससे लेटलातिफ शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ हे।