मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारकापुरी की यात्रा के लिए रवाना हुए 7 श्रद्धालु, नपा से सम्मानति कर किया विदा
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत द्वारकापुरी यात्रा के लिए बुधवार 2 अगस्त 2023 को 7 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। नगर पालिका परिषद सारनी में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को सम्मानित कर बैतूल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद सारनी से 7 श्रद्धालुओं का चयन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, योजना शाखा प्रभारी जीएस पांडे, रामराज यादव, सुखदेव बोरहपी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें एक वाहन से बैतूल तक पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं में मोहन
अम्मीलाल, रामकली मोहनलाल, गमी यादोराव धोटे, सुनीता धनराज डांगे, दर्शन रामजी कश्यप, अमृतलाल राधेलाल का चयन किया गया। उनके परिजनों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर अजय साकरे, भूपेंद्र बड़ोनिया नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
Comments are closed.