सारनी – दिनांक 30 जुलाई 20230
ब्रह्माकुमारीज के सारणी सेवाकेंद्र द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग के 12 रथों को सजा कर सारणी,पाथाखेड़ा, शोभापुर, बागडोना तथा सलैया क्षेत्र में घुमाया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज का यह जिला स्तरीय आयोजन है जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रावण मास में यह भव्य आयोजन किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज सारणी
के प्रमुख ब्रह्माकुमारी सुनीता बहनजी ने बताया कि यह आयोजन इससे पहले बैतूल में भी हो चुका है। जिसमें शिव भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ उठाया । सारणी क्षेत्र के शिव भक्तों से भी ब्रह्माकुमारी बहनों ने अनुरोध किया है कि इस आयोजन को
सफल बनाने के लिए स्थान स्थान पर इस यात्रा का स्वागत कर परमात्मा से वरदान प्राप्त करने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं। यह यात्रा रविवार 30 जुलाई 2023 दोपहर 12:00बजे ब्रह्माकुमारीज के सारणी सेवाकेंद्र से शुरू होगी तथा उपरोक्त बताए गए स्थानों पर भक्तों को दर्शन कराते हुए यह यात्रा पुनः सेवा केंद्र पहुंचेगी।







