म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ घोड़ाडोंगरी ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सहायक आयुक्त बैतूल के नाम सौंपा ज्ञापन
म
घोड़ाडोंगरी । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा घोड़ाडोंगरी द्वारा शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार तहसीलअध्यक्ष नितेश राठौर
,विकासखंड अध्यक्ष मुकेश सरयाम के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.एस.रघुवंशी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । सहायक आयुक्त महोदय बैतूल के नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा । ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षक ,माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च
माध्यमिक शिक्षकों की एनपीएस पासबुक संधारण सहित एनपीएस की मिसिंग राशि शीघ्र शिक्षकों के खाते में जमा कराए जाने । प्राथमिक शिक्षकों की जिले से जारी अंतरिम वरिष्ठता सूची एवं शिक्षक पोर्टल पर शासन से अनुमति प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन अभी तक विषयवार प्रविष्टि नहीं हुई है जिसे सुधार किया जाए।जिले से जारी प्राथमिक शिक्षकों की अंतरिम वरिष्ठता सूची में कुछ शिक्षकों की पदस्थापना उनके पूर्व के स्कूल ही प्रदर्शित हो रहे हैं जिसे सुधारकर वर्तमान पदस्थ संस्था किया जाए । म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ द्वारा विकासखंड
घोड़ाडोंगरी के शिक्षकों को सातवें वेतनमान की चतुर्थ किस्त की राशि समय पर दिए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया । ज्ञापन सौंपने वालों में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रमुख रूप से वरिष्ठ पीयूष वर्मा, प्रवीण शर्मा,राजेश मन्नासे ,दिनेश इवने,सुनील मालवीय धीरज यादव ,अनूप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, विशनलाल आहके, रामनिवास परते ,निहाररंजन कराती, रंजन मंडल, विकास मंडल, मोहन सिरोरिया , पीआर भालेकर, राजेश रघुवंशी, अरुण बिहारी, विनोद वर्मा, कल्पनाथ भारद्वाज, मिलन सिसोदिया सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।







