सारणी से दमुआ मार्ग पर दिखा तेंदुआ
सारणी दमुआ मार्ग पर आज शाम 7:40 बजे तेंदुआ देखा गया। घटना कुछ यूं है कि मैं दमुआ से सारणी आ रहा था । सारणी से राजङोह के समीप घाट पर एक मोड़ पर एक बाइक सवार लोगो ने चिल्लाकर मुझे रुकने का इशारा किया ।
मैं मोड से जैसे ही आगे बढ़ा मैंने एक फोर व्हीलर जीप की रोशनी में देखा कि एक तेंदुआ जानवर पहाड़ी की ओर जा रहा था। जिसे देखकर अन्य बाइक सवार भी डर गए थे। उन्होंने मुझे भी रोककर सचेत किया। इस मार्ग से चलने वाले लोग सावधान ओर सचेत होकर यात्रा करे। इसलिए यह जानकारी प्रेषित की गई है।







