रानीपुर l सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा शिवधाम भोपाली में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मां ताप्ती के जल लेकर पहुंच रहे हैं चांदूर रंभा के कावड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा गौरतलब है कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार में यहां पर दूर-दूर से कावड़िए आकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने का कार्य करते हैं श्रावण मास के सोमवार को शिव धाम भोपाली में भोपाली मेले जैसा नजारा नजर आता
है पिछले सोमवार को अधिक बारिश हो जाने के कारण यहां पर सड़क कीचड़ से हार गई थी जिसकी जानकारी जिला अधिकारी को लगते ही दूसरे दिन सड़क से मलबा हटाने का काम ही प्रशासन द्वारा किया गया श्रावण मास के तृतीय सोमवार को यहां पर भी मेले जैसा आयोजन आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त लोग उत्साहित है







