आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बूथ के त्रिदेव की रहने वाली है :- जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला
यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने नगर घोड़ाडोंगरी स्थित मालवीय भवन में कहीं भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक मे बूथ के अध्यक्ष बूथ के महामंत्री एवं बूथ के बीएलए जिन्हें पार्टी में त्रिदेव के नाम से जाना जाता है इन बूथ के कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा संगठन का नया नारा हर काम के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए काम को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आगामी तैयारी करनी है जिसमें प्रत्येक बूथ में बूथ के अध्यक्ष सहित अन्य पन्ना प्रमुख पर जोर दिया जाएगा हमारी केंद्र एवं राज्य की इतनी अधिक योजनाएं आमजन को मिल रही है
जिससे किसी भी पंचायत किसी भी नगर परिषद का किसी भी वार्ड का एक भी घर अछूता नहीं है लगभग प्रत्येक घर में सरकार की योजना का लाभ आमजन को मिल रहा है इस बात का प्रचार और प्रसार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करना है साथ ही हमें यह भी सचेत रहना होगा कि कांग्रेस द्वारा जो भ्रम जाल फैलाया जा रहा है उसकी भी जनता को सच्चाई बताएं मंडल स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य
बबला शुक्ला जिले के उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी कांतिलाल यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिजर हुसैन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गावंडे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही बैठक में भाजपा मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सहित मंडल में आने वाले 42 बूथों के त्रिदेव उपस्थित रहे।







