सीएम राइज स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आये भोपाल से आये प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने देखी स्कूल की व्यवस्था
घोड़ाडोंगरी
आदिवासी ब्लाक मुख्यालय में मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंग चौहान के सीएम राइज स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को भोपाल से अधिकारियों का दल निरीक्षण करने आया निरीक्षण दल ने अभी अस्थायी रूप से कन्या शाला में संचालित हो रहे सीएम राइज स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर स्कूल का निरीक्षण किया एवम छात्राओं से चर्चा की निरीक्षण दल में स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने भी स्कूल की व्यवस्था को लेकर एवम अन्य सुविधाओं को लेकर अधिकारीयो से चर्चा की
नेहा उइके ने स्कूल में व्यववस्था को लेकर स्कूल प्रबंधन एवम प्राचार्य श्री विवेक तिवारी की सराहना कर उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की
निरीक्षण के दौरान समाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रशांत गावंडे ,पार्षद महाले मेडम ,प्रिंसिपल विवेक तिवारी,पीयूष वर्मा,सहित स्टाफ गण मौजूद थे
Comments are closed.