प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा स्कूल चले अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला शांतिपुर 2 में कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामोदय संस्था चोपना के अध्यक्ष श्री अमित दास जी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री घोड़ाडोंगरी श्री जतिन प्रजापति जी एमएसडब्ल्यू कोर्स के परामर्शदाता श्री
अनिल शर्मा जी के द्वारा कार्यक्रम किया गया श्री अमित दास जी ने बच्चों को आपदा प्रबंधन शिक्षा प्रबंधन और अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया श्री संतोष राजपूत जी ने शासन की योजनाओं एवं शासन ने जो स्कूल में सुविधाएं दी हैं पुस्तक ड्रेस साइकिल छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा अगर प्रदेश का छात्र 12वीं में 75 अंकों से पास होता है तो उसे ₹25000 या लैपटॉप और बच्चीओ को स्कूटी प्रदान की जाएगी जतिन प्रजापति ने भी अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव
बच्चों को बताएं उन्होंने कहा कि आज जो शिक्षा आपको दी जा रही है अगर आप इसे बचपन में ग्रहण करते हैं तो यह आपके जीवन भर काम आएगी आप विद्यालय में शिक्षा विद्या के साथ साथ जीवन जीने की कला भी सीखते हैं अनिल शर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार किया विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे बच्चों को पुरस्कार के रूप में एक एक पेन और चॉकलेट बांटी गई।







