स्कूल चले अभियान में भाजपा नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने उत्कृष्ट विद्यालय में लगाई क्लास

जनसेवा के साथ जनप्रतिनिधि बने शिक्षक

शिवराज सिंग चौहान ने पूरे मध्यप्रदेश में स्कूल चले अभियान का शुभारंभ किया इसमे पूरे मध्यप्रदेश के तमाम स्कूल में मुख्यमंत्री ,मंत्री,विधायक सांसद,कलेक्टर ,आईएस अधिकारी ने फील्ड में जाकर स्कुल चले अभियान में भागीदारी कर अभियान को आगे बढ़ाया

इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की पार्षद नेहा दीपक उइके ने भागीदारी कर दसवीं,ग्यारवहीँ एवम बारवहीँ क्लास में बच्चो की क्लास लेकर उन्हें जेईई और नीट की तैयार को लेकर टिप्स दी साथ ही राष्ट्र वाद को लेकर छात्रों को

मार्गदर्शित किया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के स्कूल चले अभियान का उद्देश्य स्कूल में स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और सम्पर्क स्थापित करना है