रानीपर l श्रद्धालुओं को आवागमन में हुई भारी परेशानी। श्रावण मास के चलते भोपाली आने जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा अंबा माई वा शीखर गुफा तक पहुंचने के देनवा नदी से होते हुए एक कच्चे मार्ग होते हुए जाना पड़ता है परंतु बारिश होने की वजह से यह मार्ग कीचड़ से सरोवर हो गया दिनभर श्रद्धालु भक्तों का आवागमन इसी मार्ग से जलते रहा कीचड़ इतना भयानक सन गया था कि लोगों को पैदल चलने में भी मुसीबतों का सामना
करना पड़ा कई लोग तो फिसल कर बाइक सहित गिरकर घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर फिसलन का दौर दिनभर बना रहा ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिवधाम भोपाली अंबा माई मार्ग आज पर्यंत तक नहीं बन पाया है शिव भक्त सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि भोपाली को पर्यटन स्थल का दर्जा देने के लिए कई बार मांग उठाई गई परंतु आज पर्यंत तक भोपाली को पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिल सका यहां तक की पिछले वर्ष सांसद ने भी
आकर यहां पर वृक्षारोपण का कार्य किया था और भोपाली ग्राम से अंबा माई तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया था परंतु आज तक यहां सड़क की नीव तक नहीं रखी गई दूरदराज से आए श्रद्धालु भक्तों ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करने की मांग की है







