घोड़ाडोगरीः- पर्यावरण सरक्षण के दृष्टि गत समाजिक बधुओ द्वारा अनोखी पहल करते हुऐ गंगा जली कार्यक्रम में विप्रजनो के अलावा कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को फलदार पौधो का वितरण किया गया। घोड़ाडोगरी वार्ड नं. 8 निवासी मुन्नुलाल, चुन्नुलाल आरसे की 108 वर्षीय माता जी का निधन विगत दिनो हो गया था । जिनकी आत्मा शांति हेतू आयोजित गंगाजली पूजन कार्यक्रम रविवार को निज निवास में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर परिजनों ने अपनी माता जी की पूण्य स्मृति को सदैव जीवंत रखने के दृष्टिगत कार्यक्रम में शामिल सैकड़ो अतिथियो

को फलदार पौधो का वितरण किया, समाजिक जागरूकता की अनोखी पहल करते हुए परिजनो ने किसी भी प्रकार का व्यवहार अतिथियों से न स्वीकारतें हुए अपनी ओर से अतिथियों को आम, जाम, आमला, कटहर, नीबू अन्य फलदार पौधे देकर उसके संरक्षण का आग्रह किया इस अवसर पर मृत आत्मा की शांति हेतू पुष्पाजली, अर्पित करते हुए म.प्र. कतिया समाज
संस्था के महासचिव के एल ब्रहमवंशी उपाध्याय आर.वी सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष दिनेश साल्वे सचिव रामदीन हनोत, सगंठन मंत्री वनवारी लाल अकोले एवं समाजिक कार्यकर्तायों ने समाज भवन निर्माण का निरीक्षण कर अन्य समाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की ।
हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बने गुल, एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल







