बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

जीतू मालवीय

महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
श्रवण मास के पावन महा पर घोड़ाडोंगरी नगर में प्रतिदिन निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा मैं अब महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है श्रवण मास के प्रथम सावन सोमवार पर आज बड़ी नदी से जल भर कर श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा निकाली इस कावड़ यात्रा में आज बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई सभी श्रद्धालु बड़े ही प्रेम से बोल बम बोल बम बोलते हुए पैदल यात्रा करते हैं और इस यात्रा का समापन

पिपलेश्वर महादेव पर जल चढ़ाकर किया जाता है प्रतिदिन निकाली जाने वाली यात्रा में दिन प्रतिदिन लोगों की उपस्थिति बढ़ती ही जा रही है और यात्रा अपने भव्य रूप लेती जा रही है ऐसा माना जाता है कि सावन महा में बाबा भोलेनाथ का जल अभिषेक करने से शिव शंकर सभी श्रद्धालुओं की मंगलकारी मनोकामना को पूर्ण करते हैं