G -10 ने फिर किया ग्रामीण अंचलों में सघन जनसपंर्क का आगाज
(घोड़ाडोंगरी)
जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे राजनीति का पारा तेजी से ऊपर चढ़ते जा रहा है बैतूल जिले में पांच विधानसभा सीट है और पांचों विधानसभा सीट में अलग अलग समीकरण बनते बिगड़ते रहते है इन्ही में से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट में भी इस बार काफी संग्राम देखने को मिल सकता है एक तरफ जहां कांग्रेस से वर्तमान विधायक ब्रम्हा भलावी को दुबारा विधायक बनाने के लिए को कॉंग्रेस के नेता नरेंद्र मिश्रा फिर मैदान में आ गज है वही युवा प्रत्याशी के तौर पर युवा एक धड़ा राहुल उइके के लिए लगा है और विधायक के विरोधी खेमा डॉ रमेश काकोडिया को मैदान में उतारने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है लेकिन इन सबके बीच सत्ता धारी दल भाजपा में भी विधायक बनने के लिए एक दर्जन से ज्यादा आदिवासी नेता मैदान में कूद पड़े है
घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे कई महीनों से G-10 के नाम से भाजपा के अलग अलग पद में बैठे प्रमुखः क्षेत्रीय नेताओ ने एकता का बिगुल फूंक कर युवा शिक्षित आदिवासी को भाजपा का प्रत्याशी बनाने का अभियान चलाये रखा है जिस तरह विधानसभा के अलग अलग क्षेत्र में निवासरत ये नेता अपने अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर में खासी पकड़ रखते है और इनकी सक्रियता को नजरअंदाज नही किया जा सकता क्योंकि ये सभी आदिवासी नेता स्थानीय स्तर में सन्गठन के साथ साथ सरपँच, जनपद ,परिषद ,में प्रतिनिधित्व करते है
आज इन घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रमुख आदिवासी भाजपा नेताओ ने ग्रामीण अंचल का प्रवास कर केंद्र एवम राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राही से संपर्क किया
एवम मिशन 2023 और 2024 में भाजपा-विजय संकल्प के साथ पंहुचकर भाजपा की जनहित कारी योजना का लाभ दिलाकर एवं योजना का लाभ पा चुके हितग्राहियों से संपर्क कर भाजपा का विधायक और् पुनः मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दिलाया सभी आदिवासी नेताओ ने सभी अपने दायित्व बोध के साथ काम कर लोगों को भाजपा से जोड़कर मत

प्रतिशत बढाने में अपना योगदान प्रदान करने की अपील की एवम साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है एवम उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया है।ज्ञात हो ये सभी आदिवासी नेताओ ने भाजपा परिवार से संपर्क संवाद करने का कार्य प्रारंभ किया है इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ आदिवासी नेता एवम भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भूरेलाल चौहान जी,जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक रामजीलाल उइके ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष शाहपुर मनीष कुमरे जी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष पाढर राजेश परते, भाजपा जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम उइके,भाजपा मण्डल महामंत्री अरविंद धुर्वे जी,अनिल उइके जी,दिलीप धुर्वे जी ,सरपँच कुंदो बालकिशन उइके सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे







