अवैध ईंट भट्टों पर हुई कार्यवाही

प्रकाश सराठे

रानीपुर क्षेत्र में चल रहे थे अवैध ईंट भट्टे सरपंच ने सामने मौके पर कराई कार्रवाई रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले पेसा एक्ट के तहत अधिसूचित क्षेत्र मे आने वाले ग्राम पंचायत रानीपुर मेहकार ,रतनपुर, आमडाना अनकावाड़ी सहित 1 दर्जन से अधिक ग्रामों में अवैध ईट भट्टों का कारोबार फल-फूल रहा था जिसकी भनक ग्राम पंचायत मेहकार के सरपंच को लगते ही उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना पाकर ग्राम पंचायत मेहकार के राजस्व हल्का पटवारी अनिल उईके के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा

बनाकर अवैध ईट भट्टों के संचालको के खिलाफ कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया सरपंच राजकुमार एवं जनपद सदस्य मोनिका डा भगवानदास सिनौटीयां जसमीत सिनोटीया आकाश मलैया विनोद नरे गोकुल नर्रे आदि ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध ईट भट्टा पर शीघ्र रही रोक लगानी चाहिए ताकि क्षेत्र की जमीन बंजर ना हो सके सरपंच राजकुमार नरे ने बताया कि क्षेत्र की आदिवासी जनता को गुमराह करके उनकी जमीन को कौड़ियों के दाम पर लीज पर लेकर जमीन को बंजर की जा रही है सरपंच ने बताया कि पेसा एक्ट का इन लोगों द्वारा खुला उल्लंघन किया जा रहा है बताया जा रहा है कि ईट भट्टों का संचालन करने वाले लोगों ने किसी भी अधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त नहीं की है अपनी जाति प्रजापति का धोस दिखा कर खुलेआम पेसा एक्ट का उल्लंघन करने में कोई कतोही नहीं कर रहे हैं क्या कहते हैं अधिकारी हल्का पटवारी को भेजकर जांच करवा कर संबंधित ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी महिमा मिश्रा तहसीलदार घोड़ाडोंगरी