सीधी में हुई घटना का विरोध: युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम पुतला दहन कर जताया विरोध, पुतले को लेकर दौड़ते रहे पुलिस कर्मी
शाहपुर। नगर में नया बस स्टैंड पर आज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू उपेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सीधी में हुई घटना में विरोध में शिवराज सरकार का पुतला दहन किया। दोपहर 3 बजे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नया बस स्टैंड पर एकत्रित हुए।
मुख्यमंत्री के पुतला दहन की सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस सहित पुलिस बल लगाया गया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फुकने हि वाले थे की पुलिस पुतला छिन कर भाग गयी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के बीच झुमा झटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने पुतले को लेकर दौड़ती रही इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के बीच काफी झूमा झटकी हुई। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस ने पुतले को लेकर चली गई।
इस दौरान संतोष सराटकर,धर्मेंद्र शुक्ला ,पहलवान ठाकुर
,राजेंद्र कवडे ,चंद्रभान वर्मा,अविनाश वर्मा ,आयुश् शुक्ला ,उमेश वर्मा ,देव वर्मा ,देवांशु ,पिंटू वर्मा, दीपक श्रीवास , एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Comments are closed.