महिला जनपद सदस्य ने लगाये आरोप

प्रकाश सराठे

स्टॉप डेम निर्माण में नदी के बोल्डरों, मिट्टी युक्त रेता एवं मिट्टी युक्त गिट्टी का उपयोग l जनपद सदस्य एवं सहकारी समिति सभापति फुलवंती धूर्वे ने बताया कि स्टॉप डेम में हो रहा घटिया निर्माण की शिकायत जनपद सीईओ एवं कलेक्टर से करेंगी
रानीपुर l एक और प्रदेश सरकार मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए मनरेगा जैसे महत्वकांक्षी योजना का कार्य ग्राम पंचायत में उपलब्ध करा रही है वहीं उसकी विपरीत घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिकली आमडाणा में स्थानीय मजदूरों को काम ना देकर बाहर के मजदूरों से कराया जा रहा है घटिया निर्माण कार्य जनपद सदस्य फुलवंती धुर्वे ने बताया कि अध्यक्ष

उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी द्वारा बिना किसी बैठक के और सभापतियों और सदस्यों को बिना कोई सूचना दिए,काम प्रस्तावित किए हैं।ग्राम पंचायत चिकली आमडाणा के सरपंच सचिव की मिलीभगत से बाहर के धनाढ्य लोगों को स्टॉप डेम का ठेका देकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी सूचना उन्होंने न तो ग्रामीणों को दी और ना तो जनपद सदस्य को इस बात की सूचना लगते ही ग्रामीणों में खासा आक्रोश का माहौल है जनपद सदस्य फूलवंती धुर्वे ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के माध्यम से 12लाख से स्टॉप डेम का निर्माण गुठली सर्रा नाला संतलाल परते के नाले के पास कार्य कराया जा रहा है जिसमें नदी के बोल्डर एवं मिट्टी युक्त रेता, मिट्टी युक्त गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है जो कि बहुत ही घटिया तरीके

 

से इसका निर्माण कार्य हो रहा है।यदि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे ही काम होते रहा तो पहली बारिश में ही यह टेम फूट जाएगा इसके उदाहरण पूर्व में भी कई पंचायतों में देखे जा चुके हैं जनपद सदस्य ने बताया कि स्थानीय मजदूरों को काम ना देते हुए बाहर के धनाडय लोगों को ठेका देकर बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है जिसकी शिकायत में कल जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत सीईओ से करके स्थानीय मजदूरों को कार्य दिलाने की मांग करूंगी और घटिया निर्माण कार्य को शीघ्र बंद कराकर पंचायत के सरपंच सचिव एवं जनपद निधि की बंदरबांट करनेवालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करूंगी

, क्या कहते हैं अधिकारी

यदि घटिया काम निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो पंचायत के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी इंजीनियर को भेजकर इस कार्य को मैं दिखवाता हूं सुरेश कुमार इंदौरकर जनपद पंचायत सीईओ घोड़ाडोंगरी