देवी सोशल एवं एजुकेशन सोसायटी घोड़ाडोंगरी तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा योगाभ्यास

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड घोड़ाडोंगरी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था देवी सोशल एवं एजुकेशन सोसायटी घोड़ाडोंगरी तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश सुनाया गया एवं ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने योग क्रियाओं का अभ्यास प्राणायाम आसन

एवं ध्यान का अभ्यास किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेंद्र मालवीय जी नवांकुर संस्था से देवी प्रसाद जयसवाल जी नगर विकास प्रस्फुटन समिति से अनिल शर्मा जी परामर्शदाता निधि राजपूत एवं सनराइज स्कूल के बच्चे युवा साथी शिक्षक गण विशेष रूप से उपस्थित हुए अंत में सभी का आभार देवी प्रसाद जयसवाल ने किया।