शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपियों को भेजा जेल,जमीन नापने गई राजस्व टीम के साथ किया था विवाद

प्रकाश सराठे

 रानीपुर । 7 जून को तहसीलदार घोड़ाडोंगरी के सीमांकन आदेश के पालन में राजस्व टीम ग्राम चिकली आमढाना में जगन्नाथ यादव की कृषि भूमि का सीमांकन करने गई थी जहां आमढाना के ही हमेशा से विवाद में रहने वाले दीनानाथ सोलंकी तथा उसका बड़ा भाई पंजाब राव सोलंकी द्वारा सीमांकन के कार्य में बाधा पहुंचा कर राजस्व टीम के पटवारी श्रीमती मनीषा पवार एवं अन्य कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया तथा शांति व्यवस्था

बनाए रखने के लिए मौके पर उपस्थित पुलिस बल के ए एस आई भारत नाथ ए एस आई उर्मिला कुम्भारे, एवं महिला आरक्षक प्रमिला उईके एवं आरक्षक राजेंद्र भलावी के द्वारा भी दीनानाथ तथा पंजाब राव को समझाइश दी गई कि आप दोनों शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर वाद विवाद नहीं करें परंतु वे दोनों भाइयों के द्वारा बलपूर्वक सीमांकन करने वाली मनीषा पवार से पटवारी मनीषा पवार टैप छुड़ाकर फेक दिया तथा उनके साथ अभद्रता की गई जब पुलिस उन्हें रोकने गई तो दोनों को देख लेने की धमकी देकर मौके से भाग गए पटवारी मनीषा

पवार द्वारा घटना की सूचना तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को दी गई घटना का तहसीलदार महोदय द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर थाना प्रभारी रानीपुर को पत्र भेजकर दोनों आरोपी गण दीनानाथ एवं पंजाब सोलंकी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देशित किया गया थाना प्रभारी रानीपुर द्वारा पत्र के संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई निर्देशों के पालन में फरियादीया हल्का पटवारी आमढाना की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा

353, भा, द, वी, का मामला पंजीबद्ध किया गया आरोपी दीनानाथ एवं पंजाब राव को अपराध कायमी सूचना मिलते ही विवादित दोनों भाई आमढाना स्थितअपने घर से फरार हो गया पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी गिरफ्तारी की सूचना दोनों आरोपियों के पिता अम्मी लाल सोलंकी को दी गई आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय ने दोनों आरोपियों का वारंट काट कर जेल भेज दिया चिकली आमढाना के सभी ग्रामीण दोनों आरोपियों को

रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज देने से बहुत खुश है इस संबंध में नाम ना छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने कहा कि तीनों भाई पंजाब राव सोलंकी संतोष सोलंकी और दीनानाथ सोलंकी आजू बाजू में रहते हैं और ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन तीनों भाइयों का गांव मैं गांव वालों से झगड़ा ना हो दीनानाथ एवं पंजाब राव रानीपुर थाने के बहुत पुराने आरोपी है जो अनुसूचित जाति वर्ग के होने का भरपूर और गैरकानूनी लाभ लेते हैं और आमढाना के यादव समाज के किसानों को हरिजन

इस विधानसभा से भाजपा, कांग्रेस से नया चेहरा फहरा सकता है जीत का परचम, इन मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज हैं लोग, कई गांव के लोगो ने विधायक – सांसद को नही देखा

कल्याण थाना में झूठी रिपोर्ट की धमकी देकर उनकी जमीन हड़प रहे हैं आमढाना की जनता रानीपुर पुलिस का धन्यवाद देती है तथा इन तीनों भाइयों पर इसी तरह कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी तो आमढाना गांव की शांति कायम रहेगी।