प्रदेश अध्यक्ष ने दी पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि

नवील वर्मा

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने पूर्व विधायक निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का शाल श्रीफल से सम्मान किया।

शाहपुर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी बैतूल प्रवास के दौरान भौंरा में गंगा सज्जन सिंह उइके के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जन सिंह उइके को श्रद्धांजलि अर्पित की । राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान श्री चौधरी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर जो काम हुए हैं। इस अभियान को लेकर पूरे देश, प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी घर घर जाने के काम में जुटी है। आज मप्र के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। मप्र की हमारी लाडली बहना योजना के अंतर्गत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के

सशक्तिकरण में प्रभावी कदम उठाया है। इस दौरान युवा मोर्चा जिला मंत्री मनीष वर्मा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव, अंकित मालवीय, आनंद जावलकर, गब्बर साहु शुभम वागद्रे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।