रानीपुर।। कई बार बिजली अधिकारियों को आवेदन देने के पश्चात जनसुनवाई में शिकायत करने की के बाद भी समस्या नहीं हुई ग्रामीणों की हल रानीपुर। एक और जहां जून माह की भरी गर्मी में ग्रामीणों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर छुरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम जांगड़ा का ट्रांसफार्मर विगत 3 माह से खराब पड़ा है जिस की सुध लेने के लिए आज
तक बिजली विभाग कोई भी अधिकारी इस ग्राम में नहीं पहुंचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीण अनिल धुर्वे परेश तुमडाम, सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग के आला अधिकारी को दे दी गई यहां तक की जनसुनवाई में भी इसकी शिकायत कर दी पर स्थिति जस की तस बनी हुई है और उन्होंनेबिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जला भुजा
ट्रांसफार्मर लाकर इस गांव में लगा दिया जाता है जो 15 दिन महीने भर में फिर खराब हो जाता है इसका दंश हम ग्रामीणों को झेलना पड़ता है इसके पहले भी ऐसी स्थिति कई बार निर्मित हो चुकी है ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी भीषण गर्मी में जहां छोटे छोटे बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीणों को 1 से 2 किलोमीटर जाकर हेड पंप के सहारे पानी
लाने के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है दिन में तो ग्रामीण पेड़ के नीचे पेड़ की छाया में दिन गुजार लेते हैं और रात में उमस और गर्मी से सारे ग्रामीण शहीत छोटे-छोटे बच्चे परेशान होते हैं ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे
घोड़ाडोंगरी जे ई साहब का ट्रांसफर हो चुका है उन्हीं की आईडी से नए ट्रांसफर आते हैं अभी कल ही शाम को शाहपुर के जे ई ने प्रभार लिया है उनसे बात करके शीघ्र ही ट्रांसफार्मर सुधारो आने का प्रयास करूंगा आनंद कुमरे बिजली कर्मचारी घोड़ाडोंगरी







