लाडली बहनों ने मुस्कुराते हुये खींची सेल्फी, स्वीकृति पत्रक पाकर खुश हुई महिलाएं,जाने क्या बोली

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी मैं आज एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रको का वितरण पात्र हितग्राहियों में किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा, इंजीनियर पंकज धुर्वे, शिव प्रकाश बिंझाड़े ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद के कर्मचारी मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र मुस्कान अग्रवाल मौजूद थे। देखे वीडियो

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा ने महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रको का वितरण किया ।इस दौरान नगर परिषद द्वारा बनाए गए मुख्यमंत्री लाडली बहना सेल्फी प्वाइंट पर महिलाओं ने मुस्कुराते हुए स्वीकृति पत्रको के साथ अपनी सेल्फी खींची ।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रक पाकर महिलाओं में खुशी देखी गई । कई महिलाओं ने बताया कि इस योजना के तहत अब मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिमाह ₹1000 हमारे बैंक खाते में जमा किए जाएंगे । जिससे हमारे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा और हमारी मूलभूत जरूरतें पूरी हो सकेगी।

रोझड़ा गांव के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार, ये है समस्या

Comments are closed.