51 प्रतिशत वोट प्राप्ति के लक्ष्य के संकल्प के साथ नगर मंडल सारनी में संपन्न हुआ “बूथ विजय संकल्प अभियान

कार्यकर्ताओं के संकल्प से सुनिश्चित होगा बूथ विजय का मंत्र :- आदित्य बबला शुक्ला

 

_केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों हितग्राही मूलक योजनाओं ने बदला आम आदमी का जीवन स्तर:- विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे_

*बूथों पर संगठित समर्पित और सशक्त कार्यकर्ता भाजपा की आधारशिला:- सुधाकर पवार*

सारनी| बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर नगर मंडल सारनी के शोभापुर कॉलोनी और पाथाखेड़ा के कलेक्टरों की बृहद बैठक कैलाश नगर स्थित डोंगरे लोन पर शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,आमला सारनी विधानसभा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री व सारनी नगर मंडल के प्रभारी सुधाकर पवार,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नपा अध्यक्ष किशोर बरदे,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिंह,संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया, पंजाबराव बारस्कर के आतिथ्य में संपन्न हुई। पंजीयन उपरांत प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग और समन्वयक की भावना विकसित हो के उद्देश्य खेल प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किया गया। जिसमें रस्सा खींच,दौड़, टिप्पू जैसे पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया।

द्वितीय उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा कार्यक्रम का स्वागत व प्रस्तावना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुवे कहा की प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान व कार्यक्रम मंडल सारनी को दिए जा रहे हैं उन सभी अभियानों, कार्यकमों को मंडल सारनी के कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुड़कर सफल करा रहे हैं। जिसके लिए मंडल सारनी के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। बूथ विस्तारक योजना एवं बूथ विस्तारक योजना 2.0 के माध्यम से नगर मंडल सारनी के सभी बूथों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख नियुक्ति का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है बूथ विजय संकल्प अभियान के क्लस्टर सम्मेलन में आए सभी आगंतुक अतिथियों एवं सभी बूथ से आए त्रिदेव,बुथ समिति,पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति का स्वागत वंदन अभिनंदन किया।

*बूथों पर संगठित समर्पित और सशक्त कार्यकर्ता भाजपा की आधारशिला*
भाजपा जिला महामंत्री व मंडल के प्रभारी सुधाकर पवार ने कहाँ की बूथों पर संगठित समर्पित सशक्त और ऊर्जावान कार्यकर्ता भाजपा की आधारशिला है समर्पित,सशक्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के माध्यम हमें आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त होगी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियान व कार्यक्रम आगामी चुनाव में जीत की न्यू बनेंगे नगर पालिका चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाई जिसके फलस्वरूप आज नगर सरकार हमारी है नगर सरकार के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आसानी से आम जनता तक पहुंच रहा है।

*केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजना ने बदला आम आदमी का जीवन स्तर*
आमला सारनी स्थानीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं पर उद्बोधन देते हुए कहा की केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों हितग्राही मूलक योजनाओं ने आम आदमी का जीवन स्तर को बदला है मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार जन्म से मृत्यु तक की हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही। डिजिटल क्रांति के माध्यम से एमपी सरकारी योजना ने आम आदमी की समस्याओं के समाधान निकाले मे बडी भुमिका अदा की है
मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से समाज के वर्ग को सशक्त करने का कार्य भी प्रदेश सरकार कर रह वही मध्य प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं के कौशल को विकसित करके उनको रोजगार प्राप्त करने में मदद करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है आज मध्य प्रदेश में बच्ची जन्म लेते ही लडली लक्ष्मी बन जाती है वही मामा शिवराज ने अपनी बहनो के लिए लड़ली बहना योजना सुरू की जिसमें पत्र हितग्राही बहनों को1000 रुपैय महीना सिधे उनके खाते में दिए जाएगें। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, अन्य योजना,आयुष्मान योजना अटल पेन्सन योजना, स्टार्टअप योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,
प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना ने आमजन के जीवन स्तर में आमूल चूल परिवर्तन किया है अपने उद्बोधन में स्थानीय मुद्दों पर किए गए कार्य का विवरण देते हुए आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के प्रेरक मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में आमला विधानसभा के अंदर दो दर्जन से अधिक लंबी दूरी की सड़कें की स्वीकृति मिली कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है व कुछ सड़कों का कार्य प्रगति पर है विधानसभा क्षेत्र सिंचाई सुविधा के विकास हेतु घोड़ाडोंगरी विकासखण्ड के बिसलदेही, मरकाढाना, छतरपुर तथा उमरी में 1028 लाख रूपये के बैराज निर्माण प्रारंभ। विकासखण्ड आमला के कोण्डरखापा में 3 करोड, मोरखा में 3.77 करोड तथा तिरमहूं में 2.5 करोड की लागत से कोण्डरखापा बैराज का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। वही सारनी नगर में उपतहसील कार्यालय भवन का निर्माण पूर्ण कराकर संचालन प्रारंभ करवाया गया है सारनी नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 1.50 करोड़ की लागत से एमपीपीजीसीएल कालोनी में बीटी सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया साथ ही कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा शोभापुर में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना 4.50 रुपैय से सभी प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा
सारणी के सतपुड़ा जलाशय की जलकुंभी की समस्या के निवारण किया गया। ग्राम सभा से अनुमति लेकर नई खदान खोलने का रास्ता प्रशस्त किया । खदान के रोड़ का कार्य प्रारंभ है जल्द खदान का भूमी पूजन करेंगे। अपने उद्बोधन में_विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि काग्रेस विकास विरोधी पार्टी_ कांग्रेस के एक तरफ खदान खोलने के लिए ज्ञापन देते हैं वहीं दूसरी भूमि अधिग्रहण नही हो उसके लिए कलेक्टर को पत्र लिखते है एक तरफ विद्युत प्लांट लगाने की बात करते है वही दूसरी तरफ सतपुड़ा जलाशय जलकुंभी की समस्या का जिक्र कर 1 वर्ष बाद प्लांट स्थापित करने की बात करते है भारतीय जनता पार्टी सुखा ढाना में उद्योगी क्षेत्र की स्थाना के लिए प्रयास करती है तो कांग्रेस से जुड़े हुए तथाकथित वन संरक्षक फॉरेस्ट में आपत्ती लगाते हैं भारतीय जनता पार्टी विकास की बात विकास करती है और काग्रेस के नेता विकास विरोधी है 14 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ जी आमला की एक भी सड़के व डेम बैराज स्वीकृत नहीं करते वही दो लाख का कर्जा माफ के झुटे वचन देकर सत्ता में आते है कर्जा माफ दो दुर किसानों को डिफाल्टर करने का कार्य कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किया था।

*कार्यकर्ताओं के संकल्प से सुनिश्चित होगा बूथ विजय का मंत्र* आदित्य बबला शुक्ला

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह गुजरात में 51% वोट के लक्ष्य को प्राप्त किया है और पुणे सरकार बनाई है उसी तरह मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के बूथ के कार्यकर्ता बूथ पर संपर्क समन्वय व समर्पण के साथ कार्य कर 51% प्रतिशत को लक्ष्य प्राप्त करे। भारतीय जनता पार्टी लगातार अभियान कार्यक्रम और बैठक कर बूथ को सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य कर रही है बूथ के कार्यकर्ता ही बूथ को जीताते है हमे मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सैकड़ों हितग्राही योजनाएं चला रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार हितग्राहियों से संपर्क और समन्वय बनाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजना से हर समाज हर वर्ग और हर क्षेत्र का आम जनमानस लाभ ले रहा है हमारी सरकार अपना कार्य कर रही है संगठन को भी अपना कार्या करना है हर कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुड़कर पार्टी के लिए कार्य करे तो निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 51 प्रतिशत मत प्राप्ति के लक्ष्य को हासिल कर मध्यप्रदेश में पुनः अपनी सरकार बनाएगी। सारनी नगर मंडल के सभी 67 बूथ पर विजयश्री प्राप्ती का लक्ष प्राप्त करना है|

_सुधाकर पवार ने दिलाया बूथ विजय का संकल्प:_

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी सुधाकर पवार ने सभा ग्रह में उपस्थित बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बुथ समिती पन्ना समिती व आगंतुक अतिथियों और जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का आभार नपा अध्यक्ष व मंडल महामंत्री किशोर बरदे व संचालन मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश शिवहरे ने किया कार्यक्रम के नियत्रंक अजय साकरे थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष महामंत्री बिएलए बूथ समितीमुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 में रोजाना 12 वार्डों में लगेंगे शिविर, समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के सदस्य पार्षद वरिष्ट नेता गण व जेष्ट क्षेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.