आमला।ग्राम ससाबड़ के सैनिक द्वारा सेना में 28 साल सेवा देकर सेवानिर्वत्त होने पर शनिवार 13 मई को ग्राम आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत कर पँखा आमला सडक मार्ग पर स्थित ससाबड़ बस स्टैंड से ग्राम तक जुलूस रैली निकालकर बाजे गाजो के साथ घर तक पहुचाया गया इस रैली में पूर्व सैनिक संघ के सदस्य भी शामिल हुए
जहा स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।गौरतलब है की सूबेदार विनोद कुमार टिकारे भारतीय सेना में ब्रिगेड ऑफ द गार्डस थे उन्होंने 28 वर्ष गौरवमयी सेवा कामठी से पूर्ण कर दिनांक 01 मई को
सेवा निवृत्त हो गये है जिनका सेवा निवृत्त समारोह ग्राम आगमन पर
दिनांक 13/05/2023 को रखा गया था। जिनका शिवरुद्रावतार मन्दिर समिती बस स्टेण्ड ससाबड़ के सदस्यो एवं पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यो ग्राम नगर के युवा साथियो ओर सभी ग्रामीणजनो द्वारा भव्य स्वागत किया ,
Comments are closed.