मकान में लगी आग से 1.50 लाख से ज्यादा का नुकसान, नपाध्यक्ष ने किया सर्वे, पीड़ित को मुआवजे के लिए की तहसीलदार से चर्चा
_अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक, पटवारी और आरआई की टीम ने भी किया सर्वे।_
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 5 में रहने वाले एक परिवार के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में 1.50 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने घटना स्थल का सर्वे किया और पीडित परिवार से चर्चा की। इसके बाद तहसीलदार घोड़ाडोंगरी से फोन पर बात कर जल्द से जल्द मुआवजे की कार्यवाही करने का आग्रह किया।
हम तो डूबे तुम्हें भी ले डूबेंगे की तर्ज पर एक मकान की छत दूसरे पर गिरी : देखे वीडियो
वार्ड 5 में रहने वाले कुंडलिकराव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखा अनाज, पूरा राशन, टीवी, फ्रिज, कूलर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, बिस्तर समेत पूरी गृहस्थी का सामान खाक हो गया। शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे नपाध्यक्ष किशोर बरदे ने परिवार को हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार घोड़ाडोंगरी से चर्चा की मुआवजे की कार्यवाही तेजी से करने का आग्रह किया। परिवार के यहां नुकसान का पटवारी और आरआई की टीम ने भी सर्वे किया। इस मौके पर पार्षद प्रवीण सोनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, रेवाशंकर मगरदे, पंजाबराव बारस्कर, कुबेर डोंगरे, महेंद्र सराटकर समेत अन्य लोग नौजूद थे।
देश में पिछले 24 घंटे में सात हजार 171 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई
Comments are closed.