भाजपा पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

भाजपा पार्षद भाजपा नेताओं और विधायक पण्डागरे जी के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर शिकायत करने भोपाल जाने की तैयारी में

नगर परिषद के अंतर्गत विकास कार्य ठप्प
होने से नाराज भाजपा पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

सभी भाजपा पार्षद परिषद में हो रही खरीदी पर भारी अनिमियताये को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत

(घोड़ाडोंगरी )
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत विकास कार्य की शुरुआत नही होने पर और भाजपा शासित वार्डो में भेदभाव का आरोप लगाकर नगर परिषद की शुक्रवार की बैठक का भाजपा पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया
ज्ञात हो नगर परिषद की बैठक सम्मेलन की तीसरी बैठक का आयोजन नगर परिषद सभागृह में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई थी

यात्रा : सलकनपुर देवी धाम विजयासन माता दरबार

भाजपा पार्षद राकेश नानकर ने बताया कि इस बार की बैठक के लिए हमसे कोई प्रस्ताव नही मांगा गया यदि प्रस्ताव मांगा जाता तो हम अपने वार्डो में ऐसे कार्य जो जनता के हित के लिए है उसे एजेंडा में शामिल करवाते लेकिन नगर परिषद में विकास कार्य की तरफ किसी का ध्यान नही है बस खरीदी कर फर्जी बिल लगाकर लूटमार में लगे हुए है

हम तो डूबे तुम्हें भी ले डूबेंगे की तर्ज पर एक मकान की छत दूसरे पर गिरी : देखे वीडियो

साथ ही पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि जब से नगर परिषद बनी है तब से विकास कार्य को लेकर दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है जहाँ जहाँ सात वार्डो में भाजपा के पार्षद है वहा विकास के कार्य ठप्प पड़े है और पूर्व से स्वीकृत कार्य चालू किये गए लेकिन अपने व्यक्तिगत हित के लिए उन निर्माण कार्यो को भी अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे आमजनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Loan : अधिकतम 10 लाख तक सब्सिडी, सभी वर्ग के लोगो के लिए,ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सुरेन्द्र चोहान ने बताया कि वार्ड क्रमांक 11 में पीने की पानी की बहुत समस्या है इसके लेकर भी काफी समय से मांग की जा रही थी लेकिन सिर्फ आजकल के झूठे आश्वासन देते देते अप्रैल महिना बीत चुका है जिससे नगर परिषद खिलाफ जनता का आक्रोश फैल रहा है वार्ड पार्षद नेहा उइके ने बताया कि अभी गर्मी का मौसम है और बारिश के पहले यदि वार्डो में नालियों का काम जलधि नही किया गया तो बारिश में फिर नाले और नाली का पानी रोड में बहते रहता है

Betul : लक्ष्मी आबध्द साधना शिविर का आयोजन

लेकिन कई बार नगर परिषद ने इन सब मुद्दों को लेकर मांग की गई लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन और झूठ बनाने के सिवाय कोई का ध्यान विकास कार्य और जनता की तरफ नही है

आज फिर नगर परिषद की बैठक रख ली गई लेकिन पुराने कार्यो की तरफ किसी का ध्यान नही है इसलिए हम बैठक का बहिष्कार करते है

Loan : इस योजना में मिलेगा 50 हजार रुपए से 50 लाख तक लोन,ऑनलाइन करे आवेदन
वार्ड क्रमांक एक के पार्षद मुकेश मेश्राम ने सीएमओ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हम कभी भी विकास कार्यो को लेकर सीएमओ से चर्चा करने के लिए फ़ोन लगाते है तो वो फ़ोन उठाना भी ठीक नही समझते और इस तरह एक जनप्रतिनिधियों का काल नही उठाएंगे तो जनता का काम हम कैसे करवाएंगे
इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा पार्षद भाजपा नेताओं और विधायक पण्डागरे जी के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर शिकायत करने भोपाल जाने की तैयारी में लगे है

जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़ाये , 4450 रूपये नगद जुआ रकम एवं 52 ताश के पत्ते बरामद