वेयरहाउस का डॉक्टर पंडाग्रे ने किया शुभारंभ

 रानीपुर। सोमवार को रानीपुर में बने गायत्री वेयर हाउस का विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने मां गायत्री के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वेयर हाउस के बनने से किसानों के माल की बेमौसम बारिश से बचत होगी वही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा अब किसानों को परिवहन का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा एवं रबी एवं खरीफ की फसल की समय रहते खरीदी हो जाएगी ।

पहले दुकान के गल्ले से निकाले रुपये, सीसीटीवी में पता चलने के बाद लाकर दे दिये : वायरल हुआ वीडियो

वही किसानों का समय भी बचेगा वहीं भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया राजकुमार मलैया बंसी लाल साहू हेमराज पटेल मोहन पटेल रामाधार बमनोटिया गोविंदास खेरवा सहित अन्य किसानों ने मूंग खरीदी केंद्र रानीपुर में ही बनाए जाने की मांग की वहीं माया वाणी गांव के किसान रामाधार बमनौटिया ने बताया विगत दिनों पूर्व ही उनके खेत में लगाई गई मक्का की फसल को जंगली सूअर द्वारा पूर्ण रूप से बर्बाद कर दी गई थी जिसको लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया था ।

किसान के खलियान से चुरा ले गए सरसों के बोरे सीसीटीवी में कैद हुई घटना

परंतु अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने शीघ्र ही विधायक महोदय से मौजा दिलाए की मांग की है कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो राजेंद्र मालवीय प्रशांत गावंडे दीपक पटेल वेयरहाउस के संचालक विनोद साहू डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मालवीय शंकर लाल राठौर थाना प्रभारी अपाला सिंह सुखनंदन विश्वकर्मा सुभाष यादव आदिम जाति सेवा समिति के प्रबंधक परशराम वर्मा सहित समिति के सारे कर्मचारी गण उपस्थित थेआतिशबाजी – म्यूजिक के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन