मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया सकोरा अभियान

 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड घोड़ाडोंगरी बीएसडब्ल्यू तथा एमएसडब्ल्यू के क छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उत्तम व्यवस्था के लिए महाविद्यालय परिसर में सकोरे लगाए गए। जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष राजपूत द्वारा बताया गया कि सकोरा अभियान पूरे विकासखंड घोड़ाडोंगरी के पांचों सेक्टर रानीपुर घोड़ाडोंगरी सारणी चोपना तथा पाढर में, प्रत्येक सेक्टर में 100 सकोरे लगाए जाएंगे।

संस्कार भारती — दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंधकारिणी बैठक में हुए सम्यक समूह चिंतन

रानीपुर सेक्टर प्रभारी एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत जतिन प्रजापति ने प्रत्येक दिन महाविद्यालय में सकोरों में पानी डालने की जिम्मेदारी ली। अभियान में मुख्य रूप से कृषि वैज्ञानिक सुरेश मालवी जी एवं कृषि विभाग डिप्टी संचालक श्री मवासे जी एवं जन अभियान परिषद के परामर्शदाता तथा बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सतपुड़ा व्यापारी संघ का आमला के व्यापारी संघ ने किया अभिनंदन