विक्रांत महतो बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लाक अध्यक्ष

Vikrant Mahato became the block president of Congress Backward Classes Department

विक्रांत महतो बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लाक अध्यक्ष

म.प्र . कांग्रेस कमेटी ( पिछड़ा वर्ग विभाग )जिला अध्यक्ष नारायणराव धोटे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ( पिछड़ा वर्ग विभाग ) , भोपाल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं बैतूल जिला प्रभारी श्रीमान मोहन झलियाजी की अनुशंसा एवं माननीय विधायक महोदय घोड़ाडोंगरी की सहमति से घोड़ाडोंगरी ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष श्री विक्रान्त मेहतो पिता श्री पूर्णानंद मेहतो , निवासी ग्राम जुआड़ी , तहसील घोड़ाडोंगरी , जिला बैतूल ( म.प्र . ) को नियुक्त किया जाता है ।

आपसे अपेक्षा की जाती है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ( पिछड़ा वर्ग विभाग ) , ब्लाक घोड़ाडोंगरी की कार्यकारिणी का गठन कर कांग्रेस की रीति – नीति को जन – जन तक पहुंचाने एवं जनसामान्य के हितों की रक्षा में अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे ।

विक्रांत महतो को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो,अशोक राठौर, शिवनाथ यादव, राजू कहार ,जीवन वर्मा कमलेश झल्लारे सहित अन्य लोगो ने बधाई दी है।