भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा पिछले दिन आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भोपाल हबीबगंज की रानी कमलापति जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने पर नगर घोड़ाडोंगरी के कान्हावाडी चौक पर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा अध्यक्ष राजेश महतो, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गावंडे, भाजपा नेता मारुतिराव सोनारे, राजेश अग्रवाल महामंत्री बीजालाल धुर्वे, नारायण मालवीय, उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, आशीष वागद्रे, गंगाप्रसाद यादव पिछड़ावर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव, युवामोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, युवा नेता आभास मिश्रा, विकास सोनी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वासु प्रधान, मुकेश गायकवाड उपाध्यक्ष संजय पवार सहित भाजपा के नंदकिशोर सराठे, प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामजीलाल उइके ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा आदिवासी समाज को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित करती है और गांव गांव में पैसा एक्ट कानून लाकर आदिवासी समुदाय को मजबूत करके मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है वही यह कांग्रेसी नेता एक परिवार की दलाली करते हुए आदिवासी समाज की रानी कमलापति के सम्मान को नहीं पचा पा रही है
और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा उनके ऊपर अशोभनिय टिप्पणी की गई जिसके विरोध में हम सभी नगर के कार्यकर्ता सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेसी नेता कुंठित मानसिकता वाले गोविंद सिंह का पुतला दहन कर रहे हैं।







