Ghoradongri Today :आज कांग्रेस भाजपा के नेता रहेंगे व्यस्त जाने क्या है कार्यक्रम
Ghoradongri Today :भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि आज सांसद दुर्गादास उइके सुबह 9:30 बजे कान्हावाडी आ रहे हैं। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उन्होंने सूचना दी है कि सांसद जी बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने का उन्होंने अनुरोध किया है
आज कांग्रेसी भी रहेंगे व्यस्त
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि कांग्रेस की विशेष बैठक आज राठौर मैरिज लॉन में रखी गई है आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस के संगठन जिला प्रभारी श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे एवं घोड़ाडोंगरी के विधायक ब्रह्मा भलावी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक ले रहे हैं ।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, , सेवादल, यूथ कांग्रेस ,यंग ब्रिगेड सेवादल ,महिला कांग्रेस ,जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, एवं सभी जनपद सदस्य ,सभी सरपंच, पंच ,नगर परिषद के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षद गण किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी सदस्य गण, अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी सदस्य गण, सभी विंग्स के पदाधिकारी गण एवं सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमंत्रित है।
Comments are closed.