घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में गांव में आया तेंदुआ एक ग्रामीण और दो वन विभाग के कर्मचारियों को किया घायल, 3 लोगों के घायल होने की सूचना
घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीमपानी के ग्राम आमागोहान मैं आज तेंदुआ तेंदुआ द्वारा लोगों पर हमला करने की सूचना मिली है ।इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमागोहान गांव में दोपहर 1 बजे के करीब तेंदुआ आ गया और उसने खेत में फसल काट रहे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया । इस घटना में वन विभाग के भी दो कर्मचारियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल वन अमला और ग्रामीणों की टीम तेंदुआ की खोज में लगी हुई है।








