घोड़ाडोंगरी में हुआ लोकसभा प्रभारी का सम्मान
सम्मान समारोह:आम आदमी पार्टी के नवनिर्मित बैतूल लोकसभा प्रभारी श्री अजय सोनी की उपस्थिति में जिला पदाधिकारियों एवं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ
बैतूल जिले के विधानसभा घोड़ाडोंगरी बुधवार शाम श्री अजय सोनी जी नवनिर्मित लोकसभा प्रभारी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान आयोजित किया गया। आप पार्टी की नवीन कार्यकारिणी के सम्मान समारोह के अवसर पर बैतूल लोकसभा प्रभारी अजय सोनी ने नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हाल ही में घोषित की गई नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित सम्मान समारोह में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाकर समस्त कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए अभी से कार्य योजना बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। आम आदमी पार्टी के नवनिर्मित कार्यकर्ताओं मैं उपस्थित उत्सुक आर्य जी बैतूल जिला अध्यक्ष , नंदकिशोर अग्रवाल जी सक्रिय सदस्य, धर्मराज नागले जी सक्रिय सदस्य मुकेश चढ़ोकर जी सक्रिय सदस्य, रितेश शर्मा जी लोकसभा
सह सचिव , दीपक चौरे जी यूथ विंग जिलाध्यक्ष, आकाश मालवी जी जिला उपाध्यक्ष , सुनील यादव जी जिला सचिव , राजेश यादव जी जिला कार्यालय प्रभारी, किशन यादव जी सक्रिय कार्यकर्ता, प्रीतम भूमरकर जी सक्रिय सदस्य, राकेश सिंह जी सक्रिय सदस्य , शिबू विश्वकर्मा जी यूथ विंग जिलाध्यक्ष, शैलेश वाईकर जी एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे







