नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सोमवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शिविर लगाया गया शिविर में महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के फॉर्म भर कर ऑनलाइन दर्ज किए गए आज शिविर में 30 फार्म ऑनलाइन पंजीयन किए गए।
सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र की महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए सभी वार्डों में शिविर लगाकर हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है जिनका ईकेवाईसी नहीं हुआ है उनका भी शिविर में ईकेवाईसी किया जा रहा है शिविर में नगर परिषद के पार्षद योगेश कवडे, शिवप्रकाश बिनझाड़े, धनराज सोनारे, राहुल उइके ,बलराम कहार उपस्थित रहे और सभी लाडली बहना योजना के फॉर्म को ऑनलाइन किया।
जिन्होंने शिविर में महिलाओं को मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी देकर पंजीयन किया नगर परिषद द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया सतत रूप से चलाई जा रही है







