घोड़ाडोंगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेत में जप्त किए – आरोपी फरार

घोड़ाडोंगरी पुलिस ने एक खेत मे लगे हुए गांजे के पौधे जप्त किये है। पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि आज पवन मूलचंद विश्वकर्मा नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के बासनया में खेत से गांजे के 17 पौधे पुलिस द्वारा जप्त किए गए। आरोपी फरार है।

उन्होंने बताया कि पवन ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा कर रखे थे। सूचना पर नेपाल सिंह ठाकुर, भजनलाल चौहान, सतीश वाडीवा , संत कुमार परते, विनीत चौधरी, पटवारी रामलाल कुमरे मौके पर पहुंचे तो देखा कि खेत में 1 फीट से लेकर 5 फीट तक के गांजे के पौधे लगे हुए हैं।

पुलिस ने इन पौधों को जप्त किया और नारको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है आरोपी फरार है।