कमलनाथ बोले 500 रुपये में देंगे गैस सिलेंडर

नरसिंहपुर सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता चुनती है तो गैस सिलेंडर की कीमत मात्र ₹500 रहेगी एवं माताओं बहनों वृद्धा पेंशन 15 सो रुपए कर दी जाएगी। इस घोषणा पर समस्त कांग्रेस के रंगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसी इस निर्णय को लेकर हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस के अभियान को आगे बढ़ाते हुए

घोड़ाडोंगरी में मीरावन्ती उईके नगर परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में मंशु ओझा वार्ड में ओझा ढाना में सभी जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष पुष्पा पन्द्रराम  के साथ ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सोना राजपूत ने वार्ड की सभी महिलाओं सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार माना । ग्राम कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश राजपूत ने किया सभा को संबोधित पूर्व सरपंच नंदकिशोर उइके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र महतो, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, अशोक राठौर संतोष उइके, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र कवड़े,दुष्यंत महाले ने अपने अपने संबोधन दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महिला अध्यक्ष पुष्पा पन्द्रराम जिला कांग्रेस महामंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत सियाराम यादव दिलीप यादव सुशील धुर्वे अनिकेत पाखरे आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.