बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के साथ स्वयंसेवकों ने किया जनसंपर्क

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई(पुरुष एवं महिला)द्वारा ग्राम बासपुर के शासकीय माध्यमिक शाला में चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन परियोजना कार्य अपने थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश सिसोदिया एवं डॉ यासमीन जिया के नेतृत्व में ग्राम बासपुर में स्वयंसेवकों के साथ रैली के रूप में स्लोगन एवं नारा बोलते हुए पहुंचे वहां पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकत्रित ग्राम वासियों को समझाइश दी ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया।शिविर की आदर्श दिनचर्या के अनुसार दोपहर 2:00 बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया

जिसमें एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य श्री मनोहर राव निरापुरे ने बौद्धिक सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आजकल बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है हमें अपनी सोच बदलनी होगी ।कार्यक्रम में जुवाडी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप बखला, माध्यमिक शाला बासपुर के प्राचार्य मनसू लाल आहाके ,कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश सिसोदिया डॉ. यासमीन जिया,एवं डॉ.अजय कुमार चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम में महाविद्यालय से श्रीमती रश्मि मालवीय श्री सौरभ कहार मनीष मालवीय एवं प्रेम सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक दीपक साहू एवं आभार प्रदर्शन सरस्वती धुर्वे ने व्यक्त किया