Amla news_ गृहणी महिलाओं को पंचायत भवन में आमंत्रित कर लाडली बहना योजना की जानकारी देकर योजना की शुरुवात कर आवेदन पंजीयन शुरू करवाया

 

Amla news_।ग्राम पंचायत अंधारिया में सरपंच श्रीमती मिनावती गडेकर द्वारा समूह की महिलाओं व ग्राम की पंच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक ली गई।सभी ग्राम की महिला पंच व गृहणी महिलाओं को पंचायत भवन में आमंत्रित कर लाडली बहना योजना की जानकारी देकर योजना की शुरुवात कर आवेदन पंजीयन शुरू करवाया गया।सर्वप्रथम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस महिलाओ ने बधाई देकर लाडली बहना योजना को महिला हितेषी योजना बताकर आभार माना गया ।सरपंच श्रीमती मिनावती गडेकर ने महिलाओ को जानकारी देकर बताया की केंद्र व राज्य सरकारें दोनों ही महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की

योजनाएं संचालित की है। महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना की शुरूआत की
जिसमे महिलाओं को 12 हजार की राशि मिलेंगी।वही अंधारिया में होली पर्व के बाद महिलाओ की ग्राम सभा बुलाकर आवेदन जमा करवाए जाएंगे।

“लाड़ली बहना” से भाव विव्हल मातृशक्ति : अंडरकरंट देख विरोधियों के उड़े होश

इस योजना के तहत अप्लाई करने की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो गई है। इस योजना के तहत महिलाए ग्राम पंचायत के तहत फॉर्म भरके जमा कर सकते हैं।ग्राम पंचायत में सावला धाकड़,कविता नरवरे,कुसुम चौहान प्रमिला धाकड़ ,निकिता गडेकर,कंचन गडेकर,अनिता सोलंकी ,शर्मिला रहड़वे,रीना दिलीप,मीना बर्डे,किरण नरवरे,सरिता सोलंकी,अनिता बोरखड़े,शोभा पाटिल ,शशिकला मनासे,ऊषा ज्योति सोनी सहित अन्य महिलाए उपस्थित थे।

Read also _कथा में बताया कैसे एक छोटा बालक भी दृढ़ निश्चय और कठोर तपस्या के बल पर भगवान को धरती पर आने को विवश कर सकता है