बादल और कान्हा ने जीता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
बादल और कान्हा ने जीता बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
ग्राम सेमरताल में तीन दिवसीय बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वालों को नगद राशि देते आयोजक समिति के पदाधिकारीगण
रानीपुर। कोलगांव पंचायत के अंतर्गत आने वाले सेमरताल गांव में 3 दिनों तक बैल पट जोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अवैध कोयले पर अंकुश लगाने टेमरू में चल रही कार्रवाई : जेसीबी लेकर पहुंचे हैं अधिकारी
बैल जोड़ी पाठ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल मोहन मोर उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी पट दौड़ यह खेल लुप्त होते जा रहा है इस खेल को बचाए रखने का काम यदि कोई कर रहा है तो वह केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं उन्होंने कहा कि विधायक के माध्यम से प्रदेश सरकार तक यह प्रतिस्पर्धा को भी खेल में जोड़ने की मांग उन के माध्यम से रखने का कार्य किया जाएगा।
कमलनाथ बोले प्रदेश की “झूठी सरकार का झूठा बजट” है
आयोजक समिति की ओर से ललित यादव ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 120 बैल जोड़ीयो ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001रुपये,डोरलीढाना के राकेश पटेल की बैल जोड़ी बादल और कान्हा ने 6 सेकंड 2 पॉइंट का समय बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय पुरस्कार 4001रुपये धाडगांव के रामकेश पटेल की बैल जोड़ी देवा और तिरंगा ने 6 सेकंड 12 पॉइंट का समय बनाकर प्राप्त किया तृतीय पुरस्कार 3001रुपये कोयलारी के मकल पटेल की बैल जोड़ी कपिला और कैंडल में 6 सेकंड 15 पॉइंट का समय बनाकर प्राप्त किया। चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपए परसराम पटेल घुगी चोपना की बैल जोड़ी, राजा और सूरज ने 6 सेकंड 18 पॉइंट का समय बनाकर प्राप्त किया
घोड़ाडोंगरी विधानसभा में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड रामजीलाल उइके का रहा
पंचम पुरस्कार 1501रुपये खाकरा कोयलारी के रोहित वरकड़े की बैल जोड़ी राजा और मोनू ने 6 सेकंड 21 पॉइंट का समय बनाकर प्राप्त किया।इसी प्रकार आयोजक समिति द्वारा कुल 21नगद पुरस्कार एवं 10 विशेष आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे जो क्रमशः समय बनाने वाली जोड़ियों को प्रदान किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारनी के अध्यक्ष मोहन मोरे, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष ललित यादव, भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री सुरेंद्र नरे,मंडल उपाध्यक्ष देवी प्रसाद यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव,
जाने कब से कहा भरायेंगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना के फार्म
सुखमन सलाम सरपंच,गणेश उईके उपस्थित हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मकल उईके फततु धुर्वे सुखमन धुर्वे बसंत उईके फुसा धुर्वे सीताराम उईके विक्की यादव अंतुलाल धुर्वे गुल्लु धुर्वे पवन युवने संदीप युवने राकेश नरे सोहनसिग उईके सहित सभी ग्राम वासियों ने सहयोग प्रदान किया आयोजक समिति द्वारा सभी ग्राम वासियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जाने घोड़ाडोंगरी में कहां पर है असीरगढ़ किला







