बासपुर सहित इन गांवों में पहुंची विकास यात्रा भाजपा नेताओं ने जनता को बताई सरकार की उपलब्धियां

बासपुर में विकास यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल उइके,राजेंद्र मालवीय, विशाल बत्रा, राजेश महतो ,दीपक उइके, नरेंद्र उइके , गंगाबाई उइके, कन्हैया मालवीय ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। किसानों मजदूरों सहित आम जनता के उत्थान में भाजपा की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार का लक्ष्यमें गांव गांव का विकास करना और लोगों की समस्याओं को दूर करना ही भाजपा का मूल लक्ष्य है। बहनों के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लागू की है। जिसमें प्रदेश की बहनों को ₹1000 महीना इस योजना के तहत गरीब वर्ग के महिलाओं को मिलेंगे। प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर सुधरेगा । लाडली बहना योजना के फॉर्म ऑनलाइन निशुल्क भरे जाएंगे जिसके लिए किसी को भी किसी तरह की कोई शुल्क नहीं दें। विकास यात्रा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।

शुक्रवार को क्षेत्र के धाड़गांव ,रातामाटी, बासपुर, शिवसागर, कटासूर, गोल्हईबुजुर्ग, तयाकाठी ,टिमरूमाल ,टेमरू रयत, मालवर, विष्णुपुर, बटकीडोह में प्रदेश सरकार की विकास यात्रा पहुंची।

लाड़ली बहना योजना : 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी – एक करोड़ महिला हितग्राहियों को मिलेंगे 1000 रूपये प्रतिमाह