शिव पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु जगह जगह हुए भंडारे निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े भगवान शिव की आराधना करने के लिए आज मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही लोगों ने घंटों इंतजार के बाद भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन किया नगर के दुर्गा चौक के सत्यनारायण मंदिर में भोलेनाथ के पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े वही रेलवे कॉलोनी के बजरंग मंदिर स्थित शिवलिंग का पूजन करने के लिए भी लोगों की भीड़ देखी गई नगर के पिपलेश्वर महादेव होली चौक बस स्टैंड के मंदिर सहित सभी मंदिरों में लोगों ने विधि विधान के साथ भोलेनाथ का पूजन करके उनकी आराधना की वार्ड नंबर 7 के मुख्य सड़क स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया पंडित विजय कांत मिश्रा ने विधि विधान से भोलेनाथ का पूजन कराया पूजन के उपरांत यहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और भोलेनाथ की महा प्रसादी का वितरण किया गया बस स्टैंड के रेलवे गेट स्थित अग्रवाल बगीचे में भी पंडित एस के पाराशर में विधि विधान से भोलेनाथ का पूजन कराया यहां के बजरंग केकड़ी मंदिर में भी आज भोलेनाथ की विशेष महा आरती का आयोजन किया गया है उसके बाद वहां प्रसादी का वितरण सुंदरकांड का पाठ और हवन पूजन का आयोजन किया गया है नगर के इमली मोहल्ला से दोपहर बाद 4:00 बजे से भोलेनाथ की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी और शिव विवाह का यहां आयोजन भी किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.