भोपाली के बाबा भोले सबके आराध्य देव – पंडाग्रे पहाड़ के दरार वाले क्षेत्र में श्रद्धालुओं के जाने पर प्रतिबंध
रानीपुर। भोपाली के भोले सबकी परेशानियों का निराकरण करने का कार्य करते हैं बाबा भोले सब के आराध्य देव है दस दिनों तक मेले के संचालन के माध्यम से बाबा भोले की आराधना और पूजा करना अपने आप में किसी कीर्तिमान से कम नहीं है यह उद्गार आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वन ग्राम भोपाली में संचालित होने वाले मेले का विधिवत शुक्रवार को मुख्य अतिथियों के रुप मे शुभारंभ करते व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भोपाली को पर्यटन स्थान बनाने के लिए उन के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही भोपाली को पर्यटन स्थल भी घोषित कर दिया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के संसाधन की व्यवस्था हो पाएगी। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रह्मा भलावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लिए भोपाली के बाबा भोले आराध्य देव हैं आदिवासी समाज के लोग विधि विधान के साथ बाबा भोले की पूजा आराधना करते हैं दस दिनों तक मेले में ग्रामीण अंचलों से पहुंचने वाले श्रद्धालु बैलगाड़ी,पैदल मोटरसाइकिल से पहुंचकर बाबा भोले की पूजा आराधना करने के बाद समापन अवसर पर होली खेलकर होली के शुभारंभ की घोषणा करते हुए मेले का समापन करते है।बाबा भोले सभी समाज के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है,इसे जितना बेहतर विकसित किया जा सके उसके लिए सभी लोगों ने मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए जिसका परिणाम सकारात्मक हो सके। कार्यक्रम के जनपद अध्यक्ष राहुल उईके ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम स्थल पर आमला के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रह्मा भलावी, घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उईके,जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंग परते, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, ,सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,सारनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,जिला पंचायत समाजसेवी राजेश आहूजा,पूर्व संसदीय सचिव रामजी लाल उईके,जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते,रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव,जनपद सदस्य मोनिका भगवान दास सिनोटिया,प्रमिला मूलचंद वर्मा,प्रदीप विश्वास,सरपंच झुकमा दलप सिंह तुमडाम, शम्मी मनतू सलाम, जनपद सीईओ सुरेश इंदौरकर,तहसीलदार अशोक डेहरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि 10 दिवसीय मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल
भोपाली मेले का शुभारंभ 17 फरवरी को किया गया है और इसका समापन 26 फरवरी को होगा दस दिनों तक संचालित होने वाले इस भोपाली मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए रानीपुर,घोड़ाडोंगरी, सारनी,चोपना,पुलिस लाइन बैतूल के पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से कोटवार,पटवारी आर आई भी मेला स्थल पर अपनी सेवा देंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसे देखते हुए मेला प्रांगण स्थल में अस्थाई थाना एवं स्थाई स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण किया गया है जहां पर प्राथमिक उपचार आने वाले श्रद्धालुओं के साथ होने वाली घटना का किया जा सके इसके अलावा मेले से बाहर पार्किंग की व्यवस्था करने का कार्य किया गया है सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
दरार तरफ जाने वाली पहाड़ी की ओर किया गया प्रतिबंधित
भोपाली मेले की गुफा वाले क्षेत्र में पहाड़ा का एक हिस्से में बड़ी दरार आ जाने के कारण इस स्थान को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस एरिया में श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए ना जा सके इस वजह से यहां पर पुलिस, पटवारी,आर आई और वन विभाग के जवान तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि लगभग 8 वर्ष पूर्व बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्र का एक हिस्सा धंस गया था जिसकी वजह से यह पहाड़ में दरार आ गई है। दरार की वजह से अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है ऐसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से दरार वाले क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन एवं पूजा के लिए प्रतिबंध किया गया है।
