मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

*मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में वक्ताओं ने रखे विचार*

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में आई क्यू ए सी एवं रा.से.यो. संयुक्त इकाई के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय बैतूल के निर्देश पर एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.एम डी वाघमारे ने कहा कि प्रकृति ने प्रत्येक मनुष्य को कोई ना कोई विशेषता से अलंकृत किया है। हमें दूसरों से अपनी तुलना कर अवसाद ग्रस्त नहीं होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन महतो द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों से अपने परिवार में जागरूकता लाने की अपील की गई। मुख्य वक्ता डॉ संजय खातरकर, मनोरोग चिकित्सक, जिला चिकित्सालय बैतूल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवसाद, तनाव, नशा एवं इनके निवारण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट वक्ता के रूप में कुमारी प्रियंका चौहान, कुमारी चंचल ठाकुर एवं कु दिव्यानी कजोड़े ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीतल चौधरी एवं आभार प्रदर्शन प्रो. चंद्रकिशोर बाघमारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. राकेश हनोते, डॉ पूनम देशमुख, प्रो ज्योति वर्मा, डॉ. नितेश पाल, डॉ. सचिन कुमार नागले, प्रो. अल्केश सोनारे एवं लगभग 55 विद्यार्थी उपस्थित थे।