संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज जो सतपुड़ा की वादियों में विराजमान छोटा महादेव भोपाली
आदरणीय श्रीमती लता/ परेश्वर सिंगारे जी घोड़ाडोंगरी की तरफ से संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज जो सतपुड़ा की वादियों में विराजमान छोटा महादेव भोपाली जिला बैतूल के सानिध्य में कतिया समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज का एक मंदिर जो लाखों भक्तों के दर्शन के लिए द्वारपाल के रूप में विराजमान है ,जिन की सुंदरता के लिए श्री सिंगारे जी और बहन सिंगारे जी द्वारा द्वितीय वर्ष उस मंदिर के भव्य रुप प्रदान करने के लिए कतिया समाज के साथ-साथ अन्य शिव भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक शिव धाम संत भूरा भगत धाम के सुंदर रूप धारण करने का जो आपने सहयोग प्रदान किया है संपूर्ण भारत में विराजमान सामाजिक बंधुओं की तरफ से साथ ही संत भूरा भगत समिति भोपाली के द्वारा जिला बैतूल बाबा महाकाल एवं संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज से प्रार्थना करते हैं जिस प्रकार आपने अपना अमूल्य धन परोपकारी कार्य के लिए प्रदान किया है उसका आपको हजार गुना फल प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना बाबा भोलेनाथ से करते हैं और संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की असीम कृपा आप पर बनी रहे एवं आपका सारा जीवन मंगलमय हो सामग्री प्रदान के लिए श्री राजू नागवंशी अध्यक्ष, मनोज नागवंशी सचिव संत भूरा भगत सेवा संगठन जिला बैतूल की ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं महाशिवरात्रि के नवरात्रा में आपने जो अपना योगदान भक्तों की सेवा के लिए प्रदान किया है समाज आपका हमेशा ऋणी रहेगा
