शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यशाला का आयोजन

* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में मासिक गतिविधियों के श्रृंखला के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा कौशल विकास केंद्र में ट्रैक्टर मैकेनिक का 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें श्री अल्केश साबले द्वारा इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागी होकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मे स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. साहेब राव झरबडे ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ अवश्य उठाएं इस अवसर पर प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया ने छात्रों को रोजगार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में इस प्रकार के स्वरोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री मोहित भोपते द्वारा किया गया

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो.राकेश सिसोदिया,डॉ.अनामिका वर्मा,डा.यासमीन जिया, एवं श्री आकाश प्रजापति, श्री आशीष काजोड़े,श्री प्रकाश झरबडे,श्री सौरभ कहार,श्री योगेश प्रजापति श्रीमती भूमिका भोपते ,श्रीमती रश्मि मालवीय, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.