जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में हुए दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण

– आज दिनांक 4,02 2023 को जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में विकासखंड के 94 दिव्यांग बच्चों को मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके की उपस्थिति में उपकरण वितरित किए गए , कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक उईके, विकास सोनी, राकेश अरोरा , जिला शिक्षा केंद्र बेतूल से गणेश मोहबे,एलिम्को जबलपुर से आए डॉक्टरों का दल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी श्री इंदौरकर जी, कन्या हायर सेकेंडरी घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री हाकम सिंह रघुवंशी, दिव्यांग बच्चे, बच्चों के पालक एवं जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी का संपूर्ण स्टाफ,जनशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित हुए कार्यक्रम में बीआरसीसी श्री पीसी बोस के द्वारा शासन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री सुभेष मालवीय (मोबाइल स्त्रोत सलाहकार के द्वारा किया गया।
