कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा – नरेंद्र महतो, बैतूल जिले घोड़ाडोंगरी में हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम की शुरुआत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम का आयोजन घोड़ाडोंगरी के राठोर मैरिज लॉन में शुरुआत करते हुए कहा कि वर्तमान में हर वर्ग का नागरिक परेशान है बेरोजगारी , महंगाई एवं भ्रष्टाचार से आम परिवार का जीना दूभर हो गया है । किसानो को उनकी उपज के सही दाम एवं समय पर बिजली नही मिल रही है। वही युवा रोजगार की उम्मीद में परिक्षा के फार्म की फीस भर – भर कर परेशान है नौकरी कही नही मिल रही । सात साल में गैस का सिलेंडर चार सौ रुपये से एक हजार रुपये के पार हो गया , मट्टीतेल एक सौ रुपये से पार हो गया । वही कांग्रेस के 15 माह के शासन में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली , वृध्दा पेंशन में बढोत्तरी , मुख्यमंत्री कन्यदान योजना की राशी बढ़ाकर 51 हजार कर दी एक लाख तक किसानों का कर्जा माफ किया परन्तु भाजपा व्दारा सरकार गिराने के कारण बाकी किसानों का कर्जा माफ नही हो सका यदि सरकार पूरे पांच साल रहती तो सभी किसानों का कर्जा माफ हो जाता । कार्यक्रम को सम्बोधित करते घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी पूर्व ने कहा कि प्रदेश में लगभग अठारह वर्ष से और केन्द्र में आठ वर्षों से भाजपा का शासन है इनके शासनकाल में प्रदेश और देश की जनता त्रस्त हो गयी है हर परिवार परेशान है महिलाओं को घर चलाने समस्याएं आ रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीस हजार घोषणा की जो आज तक मूर्त रुप नही ले पायी । हम सब को एक साथ आ कर हाथ के साथ हाथ मिला कर इस दमनकारी सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेकना होगा जब ही क्षेत्र में हर हाथ को काम मिलेगा और खुशहाली आएगी । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए घोड़ाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के आने वाले चुनाव में हाथ के साथ हाथ मिलाकर कांग्रेस के साथ चलना है। कार्यक्रम को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो एवंजनपद अध्यक्ष राहुल उईके , ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस शासनकाल की जनहित की योजनाओं एवं भाजपा की अधूरी घोषणाओं को जनता के समक्ष रख कर दोनो सरकार के अन्तर को बताया ।
कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो अशोक राठौर विक्रांत महतो दुष्यंत महाले बबलू मालवी रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव बुधराम विश्वकर्मा राजू कहार जीवन वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
