घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में नल जल योजना के घटिया कार्य को लेकर सड़क पर उतरे लोग

आम आदमी पार्टी व ग्रामीणों द्वारा पांढरा पंचायत की स्वधारा योजना में हुए अधूरे कार्य और भ्रष्टाचार को लेकर पांढरा बस स्टेंड के मुख्य राज्य मार्ग बैतूल पर प्रदर्शन आम आदमी पार्टी व ग्रामीणों द्वारा पूर्व में वर्ष 2018/2019 में इस अधूरी योजना की जांच को लेकर तत्कालीन सीईओ घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौंपा था और आरटीआई के तहत की गई जानकारी प्राप्त की गई थी वर्ष 2023 में जब 11 जनवरी को जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार घोड़ाडोंगरी अशोक डेहरिया को जिम्मेदार लोगों पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ज्ञापन सौंपा गया था और 10 दिवस में की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराने के मांग की गई थी बावजूद कोई कार्यवाही की जानकारी नहीं दी गई पुनः 27 जनवरी को जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौंपा गया की 31 जनवरी के पूर्व की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए अन्यथा आम आदमी पार्टी और ग्रामीणों को जन आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा बावजूद उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई जिसके कारण आम आदमी पार्टी और ग्रामीनो द्वारा प्रदर्शन किया उपरांत जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सोनी,विनोद जगताप,जितेंद्र देशमुख,ललित कुमार देशमुख,संतोष देशमुख,प्रीतम भूमरकर,रमेश भूमरकर,सुधीर चौकीकर,शिबू विश्वकर्मा,धर्मराज नागले,रामदास कवड़े,रामकेश कवड़े,शिवकुमार एवम् सैकड़ों ग्रामीण इस जन आंदोलन में शामिल रहें।







