सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी मे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम ध्वजारोहन जनभागीदारी समिती के अध्यक्ष श्री दीपक जैन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डा देवी सिह सिसोदिया के द्वारा किया गया तथा उसके तत्पश्चात सांस्कर्तिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बड़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । विभिन्न प्रकार के खेलों मैं महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र छात्रों को जनभागीदारी समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें बॉलीबाल मैं महाविद्यालय का विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा संस्कृति अरोरा तथा जिला और संभाग स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को भी जनभागीदारी समिति द्वारा सम्मानित किया गया तथा खेल विभाग के अधिकारी डा नन्द किशोर पावर को भी सम्मानित किया गया । जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री दीपक जैन ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे आने अंदर की प्रतिभा को बाहर निकाले मंच देने का कार्य हम करेंगे ,ओर अच्छे नेतृत्व करने वाले छात्रों का हम सम्मान भी करेंगे ।कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी के गणमान्य नागरिक तथा जनभागीदारी के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यार्थी परिषद के जतिन प्रजापति ,आयुष कहार ,गरिमा खातरकर ,अमृता प्रसाद ,योगेश साकरे ,अनुराग कुदारे ,विष्णु ,दीपक सहित सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा |
