भाजपा के वरिष्ठ नेता की माताजी की श्रद्धांजलि सभा आज 28 जनवरी को
नगर की सबसे वयोवृद्ध महिलाओं में गिनी जाने वाली करीब 102 वर्षीय स्व.श्रीमति तुलसी बाई सोनारे का स्वर्गवास दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को हो गया है । जिनके दशक्रिया का कार्यक्रम 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार को ताप्ती घाट ( खेड़ी सावलीगड़ रोड ) पर रखा गया था । तेरहवीं व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज शनिवार 28 जनवरी 2023 को समय दोपहर 12 बजे से राटौर मैरिज लॉन ,घोडाडोंगरी मैं रखा गया है । शोकाकुल श्री मारुतीराव सोनारे श्री रमेश सोनारे जितेन्द्र सोनारे,दीपक सोनारे,चंद्रेश सोनारे एवं समस्त सोनारे परिवार घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल (मप्र)
